Tags

Contact Form

Name

Email *

Message *

Categories

Advertisement

40% Off

RazorPay

Popular Products

3/random/post-list

Pages

Recent in Women

3/label,women/post-list

Recent in Mens

3/mens/post-list

Facebook

New arrivals

3/recent/post-list

Follow Us

recent/hot-posts

Subscribe Us

Popular Products

यातायात



ग्वालियर एक प्राचीन शहर है अगर आप यहाँ पर घूमने के लिए आयें हैं तो आप इन विकल्पों में से एक चुन सकते हैं|  वैसे तो ग्वालियर में आप चाहें तो ऑटो रिक्शा , बस , टाँगा या टैक्सी किसी भी साधन से शहर की सैर कर सकते हैं| 

बस 

हाल ही में, ग्वालियर में सिटी बसों की शुरुआत हुई है जो लोगों के लिए काफ़ी आरामदेह रहा है, परंतु अगर आप बस में सफ़र करना नही पसंद करतें हैं तो रिक्क्षा या फिर एक फिक्स रूट पर चलने वाले ६ सीट वाले टेम्पो मैं बैठ कर शहर के किसी भी भाग में जा सकते हैं| यदि आपके पास सामान ज़्यादा है तो आपका रिक्शा में जान ही उचित रहेगा |

आप शहर में नये हैं तो ये याद रखें की हर जगह पर मोल भाव करने की गुंजाइश होती है तो आप कभी भी रिक्क्षा वालों से मोल भाव किए बिना ही उनके साथ जाने के लिए राज़ी न हों |

हालांकि सिटी बसों को पहचानने में थोड़ी दिक्कत हो सकती हैं क्यूंकी बड़े शहरों की तरह अभी तक यहाँ की बसों का कोई एक स्थाई रंग अभी तक निश्चित नही हुआ है तो उन्हें पचानने से अच्छा है आप किसी से एक बार पूछ लें लोग आपकी आसानी से मदद कर देंगे|


ऑटो रिक्क्षा

स्टेशन से शहर के किसी भी भाग तक जाने के लिए ऑटो रिक्क्षा दिन रात उपलब्ध रहते हैं|


टाँगा 

शहर के कुछ हिस्सों में टाँगे आज भी चलते हैं तो अगर आप टाँगे मैं बैठने के शौकीन है तो उन हिस्सों की सैर टाँगे में बैठ कर , कर सकते हैं|


टॅक्सी


कुछ ही दिन पहले ग्वालियर नगर निगम के द्वारा शहर में टॅक्सी की सेवा की शुरुआत की गयी है जो क़ाबिले तारीफ़ है| आप शहर के किसी भी इलाक़े में हैं और आपको आने जाने के लिए कोई साधन नही मिल रहा हो तो आप इस सेवा का लुत्फ़ उठा सकते हैं |

इस सेवा को माय कैब नाम से आरम्भ किया गया है, तो अगर आप इस सेवा को एक मौका देने की सोच रहे हैं तो इस नंबर पर फोन लगाइए ०७५१-२३३३३३३

हवाई संपर्क 


ग्वालियर हवाई जहाज़ से भी पहुँचा जा सकता है, यहाँ से दिल्‍ली और मुंबई के लिए रोजाना उड़ाने होती है जो महाराजपुरा स्थित हवाई अड्डे से होती हैं |

0 Reviews :

    Popular posts